{"_id":"590b1e6f4f1c1b810d44285b","slug":"weather-forecast-chance-of-rain-in-himachal-from-2-10-may-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पूरा सप्ताह खराब रहेगा मौसम, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पूरा सप्ताह खराब रहेगा मौसम, लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 May 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार से तीन दिन तक धूप खिलेगी जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वीरवार को प्रदेश में बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में दस मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम में बीते तीन दिन से आए बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मनाली में न्यूनतम तापमान 4.0, केलांग में 4.4,
विज्ञापन
कल्पा में 5.4, धर्मशाला में 12.0 और शिमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार से रविवार तक मौसम शुष्क रहेगा। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
ऊना 38.0
शिमला 22.6
सोलन 29.0
नाहन 33.2
धर्मशाला 27.4
सुंदरनगर 31.1
भुंतर 24.2
कल्पा 15.6
मंडी 31.0
कांगड़ा 31.4
बिलासपुर 30.7
हमीरपुर 31.5
मनाली 20.6
पालमपुर 28.7
(डिग्री सेल्सियस में)