फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather clear for four days in Himachal, know the temperature of major cities

Himachal Weather Update: हिमाचल में 25 जून तक मौसम साफ, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

Wed, 22 Jun 2022 05:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jun 2022 05:25 PM IST
सार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
Weather clear for four days in Himachal, know the temperature of major cities
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 25 जून तक मौसम साफ रहेगा। 26 जून से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 25 जून तक पारे में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। उधर, मंगलवार रात को डलहौजी में सबसे अधिक 99 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चंबा, सलूणी, ऊना, धर्मशाला, रामपुर, कांगड़ा, मनाली, देहरा गोपीपुर, तीसा, बंगाणा, पालमपुर और केलांग में भी बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन


चंबा में भारी बारिश से नाले में बही बाइक
चंबा जिले में मंगलवार आधी रात को हुई भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया। कुपाड़ी और चाहला में लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से जहां वाहन मलबे में दब गए वहीं भूस्खलन के कारण एनएच समेत जिले की 31 सड़कों पर यातायात बंद रहा। भारी बारिश के कारण भरमौर-पठानकोट एनएच पर चाहला के पास नाले में बह कर आए मलबे में एक बाइक दब गई जबकि एनएच किनारे स्थित दुकानों में मलबा घुसने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो वे दुकानों के आगे और भीतर कीचड़ देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


तापमान अधिकतम(डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            तापमान    
नाहन          33.8
ऊना           33.8
बिलासपुर    32.8
हमीरपुर      30.7
कांगड़ा       30.5
सोलन         29.8
धर्मशाला     28.0
चंबा            26.3
कल्पा         23.0
शिमला        21.8
केलांग        19.3

न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.1, सुंदरनगर 17.6, भुंतर 16.1, कल्पा 8.3, धर्मशाला 17.2, ऊना 18.2, नाहन 22.0, केलांग 6.1, पालमपुर 16.5, सोलन 16.7, मनाली 11.8, कांगड़ा 20.4, मंडी 18.9, बिलासपुर 18.5, हमीरपुर 20.3, चंबा 16.9, डलहौजी 11.8, कुफरी 12.7, रिकांगपिओ 12.3, धौलाकुआं 21.2, बरठीं 20.2, जुब्बड़हट्टी 18.3 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed