फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather became an obstacle, less number of tourists reached Shimla tourism business remained sluggish on weeke

Tourism: मौसम बना बाधा, वीकेंड पर सुस्त रहा पर्यटन कारोबार, कम संख्या में शिमला पहुंचे सैलानी

Sun, 26 Mar 2023 12:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Mar 2023 12:24 PM IST
सार

मौसम खराब होने से सैलानी साइट सीन का भी लुत्फ नहीं उठा पा रहे, जिसके कारण इस वीकेंड पर शहर में पर्यटन कारोबार की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।

विज्ञापन
Weather became an obstacle, less number of tourists reached Shimla tourism business remained sluggish on weeke
शिमला में बारिश से सुस्त रहा पर्यटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला में हो रही बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव से सैलानी निराश हैं। बीते हफ्ते के मुकाबले इस वीकेंड पर कम संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। मैदानी राज्यों में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। सैलानियों की संख्या घटने से शिमला के पर्यटन कारोबारी भी मायूस हैं। बारिश और ओले गिरने के बाद शहर में तापमान गिरने से सैलानी परेशान हैं। मौसम खराब होने से सैलानी साइट सीन का भी लुत्फ नहीं उठा पा रहे, जिसके कारण इस वीकेंड पर शहर में पर्यटन कारोबार की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।

विज्ञापन


कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में भी वीकेंड पर यात्रियों की संख्या कम रही। दिल्ली से शिमला आने वाली लग्जरी बसों में भी बीते सप्ताह के मुकाबले सैलानियों की संख्या कम रही। कार्ट रोड की बहुमंजिला पार्किंग में भी पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते गाड़ियों की संख्या कम है। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी शनिवार को सैलानियों की भीड़ कम रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण इस हफ्ते कम संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। अगले हफ्ते मौसम खुलने और सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बारिश-पंजाब विवाद ने रोकी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बारिश के साथ पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर चल रहे विवाद का इस सप्ताह पर्यटन नगरी में भी होटल कारोबार पर असर पड़ा है। मैक्लोडगंज के होटलों में वीकेंड पर खासी कमी देखने को मिली। होटलों में इस सप्ताह 30 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई। होटल कारोबारियों की मानें तो बीते सप्ताह होटलों में 60 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई थी। इस सप्ताह बारिश के साथ पंजाब में चल रहे विवाद के बाद पंजाब से आने वाले पर्यटकों में काफी कमी आई है। प्रदेश की सीमाओं पर जगह-जगह सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए पहरे के चलते पर्यटकों की आवाजाही कम रही है। उम्मीद है कि अगला सप्ताह होटल कारोबार के लिए राहत भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर होटलों में दर्ज की गई 30 फीसदी बुकिंग
यह वीकेंड होटल कारोबारियों के लिए मायूसी भरा रहा है। पर्यटन नगरी के होटलों में 30 फीसदी दर्ज की गई। बारिश के कारण पंजाब में चल रहे विवाद को लेकर यहां इस बार पर्यटकों की संख्या कम रही है। हालांकि उम्मीद है कि आने वाला सप्ताह पर्यटन कारोबार के लिए राहत बनकर आएगा। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed