{"_id":"56fdf00d4f1c1bee60f00105","slug":"weather-alert-for-himachal-forecast-of-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल में आज से बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज से बारिश और बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कई क्षेत्रों में पहली अप्रैल से चार अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में पहली अप्रैल से चार अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
दो से चार अप्रैल तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। उधर, वीरवार ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
शिमला में अधिकतम तापमान 23.1, धर्मशाला में 25.4, कांगड़ा में 31.1, सोलन में 30, भुंतर में 29.5, सुंदरनगर में 32.2, कल्पा में 18.9 और नाहन में 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन