{"_id":"eeab87e2b2383b805bb0d167b8dd656a","slug":"we-got-absolute-majority-to-abolish-article-370-togadia","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धारा 370 समाप्त करने की बात पर मिला पूर्ण बहुमत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'धारा 370 समाप्त करने की बात पर मिला पूर्ण बहुमत'
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Fri, 30 May 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत की जनता ने मोदी सरकार को कश्मीरी हिंदुओं की सम्मान सहित वापसी, धारा 370 को समाप्त करने, महंगाई पर लगाम, रोजगार के साधन सृजित करने जैसे कई अन्य मुद्दों पर पूर्ण बहुमत दिया है।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भी प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा पाकिस्तान के साथ बातचीत का लक्ष्य तब तक पूरा नहीं होगा, जब तब पाक में बैठे आतंकवादी अजहर मसूद तथा दाऊद इब्राहिम को भारत में लाकर फांसी पर नहीं चढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रवास पर कांगड़ा के नगरोटा बगवां पहुंचे तोगड़िया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले 50 वर्षों से पाकिस्तान के साथ हो रही बातचीत का कोई नतीजा आज तक नहीं निकला है।
विज्ञापन
न ही पाकिस्तान में आतंकवादियों का पोषण रुका है। ऐसे में भारत सरकार इन आतंकवादियों को यहां लाए। यदि पाकिस्तान सरकार इसके लिए राजी न हो तो फिर अमेरिका की तर्ज पर ओसामा बिन लादेन जैसा ऑपरेशन किया जाए।