{"_id":"624b3233adef0306663a7dbb","slug":"water-supply-increasr-in-shimla-shimla-news-sml40467828","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा से बढ़ी सप्लाई, शहर को मिलेगा अब ज्यादा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा से बढ़ी सप्लाई, शहर को मिलेगा अब ज्यादा पानी
विज्ञापन
अभी जारी रहेगी राशनिंग, तीसरे दिन ही मिलेगी
पानी का आपूर्ति समय बढ़ाएगा शिमला जल निगम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गुम्मा पेयजल परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद इस परियोजना से सोमवार को करीब 19 एमएलडी पानी शहर को मिला है। बीते 20 दिन से इस परियोजना से 15 एमएलडी पानी ही शहर को मिल रहा था।
हालांकि सप्लाई बढ़ने के बावजूद शहर में अभी दो तीन दिन तक पानी की राशनिंग जारी रहेगी। पेयजल कंपनी के अनुसार सोमवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को करीब 42 एमएलडी पानी मिला है। अगले एक दो दिन में यह सप्लाई 45 एमएलडी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सप्लाई बढ़ने के बाद कंपनी अपने स्टोरेज टैंक फुल कर रही है। इसके अलावा शहरवासियों को भी ज्यादा पानी देने के लिए सप्लाई की टाइमिंग बढ़ाई जा रही है।
शहर में अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जाएगा। वीकेंड तक शिमला शहर के कई इलाकों में रोज पानी देने की तैयारी है। पेयजल कंपनी के स्वतंत्र निदेशक दिग्विजय चौहान ने कहा कि शहरवासियों को जल्द नियमित सप्लाई देने का प्रयास रहेगा। गुम्मा से सप्लाई बढ़ा दी गई है। शहर में अब पानी का संकट नहीं रहेगा।