फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslides in Himachal NH 5 closed connectivity to Rampur and Shimla cut off traffic jam

हिमाचल में भूस्खलन: मतियाणा के पास ढाई घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे पांच, लगा था कई किलोमीटर जाम; वीडियो

Sat, 12 Sep 2026 07:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

हाईवे बंद होने के कारण देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Landslides in Himachal NH 5 closed connectivity to Rampur and Shimla cut off traffic jam
हिमाचल में भूस्खलन से हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मतियाणा के पास सुनारघाटी में भूस्खलन होने से शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 करीब ढाई घंटे पूरी तरह से ठप रहा। शनिवार शाम करीब 6:00 बजे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरकने से सड़क पर विशाल पेड़ और भारी-भरकम चट्टानें आ गिरी, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया है। 

विज्ञापन

यात्री परेशान
हाईवे बंद होने के कारण देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सेब से लदे वाहन भी फस गए। इन दिनों सेब सीजन चरम पर है। इस कारण सैंकड़ों की संख्या में इस हाईवे पर सेब से लद्दे वाहनों की आवाजाही हो रही है। वहीं, रविवार की छुट्टी होने के चलते शनिवार की शाम को कई लोग अपने घरों की ओर जा रहे थे, उन्हें भी जाम खासी परेशानी झेलनी पड़ी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

8.30 बजे बहाल हुआ हाईवे
उधर, जाम में फंसे लोगों ने मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तुरंत सूचित कर दिया था, लेकिन मलबे को हटाने के लिए करीब डेढ घंटे बाद 7:30 बजे छोटी जेसीबी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 8:30 बजे हाईवे की लेन को बहाल किया, लेकिन कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे वाहनों को निकले में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। हाईवे के बहाल होने के करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed