फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court stays recruitment process for music teachers; seeks response from state govt.

हिमाचल: संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

Sat, 12 Sep 2026 05:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 05:00 PM IST
सार

 हाईकोर्ट ने संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Himachal High Court stays recruitment process for music teachers; seeks response from state govt.
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश उन याचिकाओं पर दिया है जिनमें आरोप लगाया गया है कि राज्य में संगीत का शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित ही नहीं किया जाता, फिर भी अन्य राज्यों का टेट पास करने वाले स्थानीय उम्मीदवारों के आवेदन खारिज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ और इससे पहले न्यायाधीश अजय मोहन गोयल व न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने विभाग को आदेश दिया है कि आगामी आदेशों तक इस विज्ञापन के तहत बची हुई खाली सीटों को न भरा जाए। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल राज्य चयन आयोग की ओर से 9 अप्रैल 2026 को म्यूजिक टीचर (पोस्ट कोड: 26021) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। नियमों के तहत उम्मीदवारों के पास हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त टेट पास होना अनिवार्य था। याचिकाकर्ता विभाती शर्मा का आवेदन इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके पास पंजाब राज्य का टेट था। हिमाचल में संगीत विषय के लिए टेट परीक्षा आयोजित ही नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed