{"_id":"573021954f1c1bf505919828","slug":"water-supply-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब रात को नहीं होगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब रात को नहीं होगी पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 09 May 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में नगर निगम आज से पानी के आवंटन की व्यवस्था बदलने जा रहा है। नगर निगम शहर में अब वार्डों के आधार पर पानी की सप्लाई करेगा। पहले दिन दस वार्डों में पानी दिया जाएगा और दूसरे दिन बाकी बचे 15 वार्डों में पानी की सप्लाई होगी। शहर में अब रात के समय पानी की सप्लाई नहीं होगी। सुबह पांच बजे से शाम सात बजे के बीच ही पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन
शहर के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए गठित कमेटी ने ट्रायल के तौर पर चार दिनों के लिए पानी के आवंटन की व्यवस्था बदलने का फैसला लिया है। सोमवार से नई व्यवस्था लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत एक दिन में सिर्फ आधे शहर में ही पानी की सप्लाई होगी ताकि लोगों को पूरा पानी मिल सके। पानी के कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी नई व्यवस्था से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पानी का प्रेशर बढ़ने से भवनों की ऊपर वाली मंजिलों में भी भरपूर पानी मिलेगा। रात के समय पानी की सप्लाई न होने से अब दिन के समय वह लोग भी पब्लिक टैप से पूरा पानी भर सकेंगे जो रात के समय पानी भरने से वंचित रह जाते थे। दिन के समय पानी की सप्लाई से नगर निगम की मानीटरिंग भी सुधरेगी। इतना ही नहीं दिन के समय पानी की सप्लाई से की-मैन की मनमर्जी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए लिया फैसला- शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने पानी के आवंटन की मौजूद व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया है। अब लोगों को सुबह 5 से शाम 7 बजे के बीच ही पानी दिया जाएगा। जोन के स्थान पर सोमवार से वार्ड वाइज पानी की सप्लाई होगी। -पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला
आज इन वार्डों में होगी पानी की सप्लाई
इंजनघर, संजौली, ढली, चमियाणा, मल्याणा, कुसुम्पटी, छोटा शिमला, पटियोग, खलीनी, कनलोग
मंगलवार को इन वार्डों में आएगा पानी
कैथू, अनाडेल, समरहिल, टूटु, बालूगंज, टुटीकंडी, नाभा, फागली, कृष्णानगर, राम बाजार, लोअर बाजार, रुल्दूभट्टा, भराड़ी, जाखू, बैनमोर