{"_id":"2d3760fad7468c290a3b14149b355e17","slug":"water-supply-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Nov 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि पेयजल योजना में कम वोल्टेज के चलते पानी की पंपिंग लगातार प्रभावित हो रही है। मंगलवार शाम को चौड़ा मैदान जोन में कट लगाने के बाद वीरवार सुबह सेंट्रल जोन में भी पानी की सप्लाई नहीं देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
जल भंडारण टैंकों का जल स्तर न्यूनतम होने का तर्क देते हुए वीरवार सुबह नाभा, फागली, टुटीकंडी, अनाडेल, माल रोड, राम बाजार, लोअर बाजार, कृष्णानगर, रुलदूभट्ठा, संजौली सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने शहरवासियों से पानी का किफायत से प्रयोग करने और पानी का उचित भंडारण करने की अपील की है। आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया है कि बुधवार को दिन भर पानी की पंपिंग प्रभावित हुई।
विज्ञापन
लो वोल्टेज के चलते सुबह और शाम को पीक आवर्स में पंप बंद हो रहे हैं। बुधवार को तो दोपहर बाद बिजली की सप्लाई नियमित हुई। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता ठियोग राजीव ठाकुर का कहना है कि लाइन में खराबी आने के चलते शट डाउन लेना पड़ा था। दोपहर ढाई बजे से सप्लाई दुरुस्त हो गई थीं।