फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply at knight

Shimla News: पेयजल संकट से राहत देने के लिए अब रात को भी पानी देने के निर्देश

Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
water supply at knight
पेयजल व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए कंपनी ने लिया फैसला, सभी जोन में रात 1:00 बजे तक पानी देने को कहा
विज्ञापन

गिरि से आपूर्ति सुचारु होने के बाद शहर के लिए बढ़ी आपूर्ति, लेकिन भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट ने डराया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गड़बड़ाई पेयजल व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए अब देर रात तक पानी देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी जोन में रात 1:00 बजे तक लोगों को पेयजल आपूर्ति देने को कहा गया है। इसके लिए फील्ड कर्मचारियों को रात के समय भी ड्यूटी पर आने को कहा गया है।
रात को पानी आने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इससे जलसंकट जल्द खत्म होगा। कंपनी का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था है और शेड्यूल पटरी पर आते ही पहले ही तरह लोगों को दिन में पानी दिया जाएगा। रविवार को भी देर रात तक कई वार्डाें में पेयजल आपूर्ति दी गई है। अभी तक कंपनी शहर में सुबह 5:00 से देर रात 9:00 बजे तक पानी की आपूर्ति दे रही थी। रात के समय कंपनी अपने जल भंडारण टैंक भरती है, लेकिन अभी टैंकों को भरने की बजाय लोगों को ही पानी देने को कहा गया है। कंपनी का दावा है कि इस हफ्ते में ही पेयजल शेड्यूल तीसरे और चौथे दिन में आ जाएगा। हालांकि अगले दो दिन भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट से पेयजल शेड्यूल पटरी पर लाने की योजना पर पानी फिर सकता है। कंपनी के एजीएम विनोद नेगी ने कहा कि अभी देर रात तक पानी दिया जा रहा है ताकि लोगों को बावड़ियों और हैंडपंप से पानी न भरना पड़े। जल्द ही लोगों को नियमित आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन


गिरि से बढ़ी आपूर्ति, फिर भी पानी के लिए तरसे शहरवासी
गिरि पेयजल परियोजना से शहर के लिए पानी की आपूर्ति अब सामान्य हो गई है। रविवार सुबह 6:00 बजे तक सभी परियोजनाओं से शहर को 32.91 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब 13 एमएलडी कम है। सोमवार को 40 एमएलडी से ज्यादा पानी शहर के लिए पहुंचाने का दावा किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे अगले दो तीन दिन के भीतर शहर की पेयजल व्यवस्था सुधर जाएगी। हालांकि रविवार को लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। शहर के कैथू वार्ड में पांचवें दिन भी देर शाम 7:00 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं मिली। पार्षद कांता सुयाल ने कहा कि पांच दिन हो गए हैं, लेकिन कंपनी पानी नहीं दे रही। अब देर रात को पानी देने को कहा है। छोटा शिमला जोन के खलीनी, कनलोग समेत कई वार्डाें में देर शाम तक भी पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed