फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water sports activities begin at Gobind Sagar Lake, boosting tourism business

Himachal: गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू, पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 04:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 04:35 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में गोबिंद सागर झील में मंगलवार से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की विधिवत शुरुआत हुई। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्पीड बोट और क्रूज राइड का अनुभव लिया। 

विज्ञापन
Water sports activities begin at Gobind Sagar Lake, boosting tourism business
गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गोबिंद सागर झील में मंगलवार से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की विधिवत शुरुआत हुई। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्पीड बोट और क्रूज राइड का अनुभव लिया। कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य बिलासपुर को साहसिक खेलों का प्रमुख हब बनाना है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया गया था और अब इसे और अधिक संगठित तथा आकर्षक रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में वॉटर स्पोर्ट्स, एरो स्पोर्ट्स और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन



इसका लाभ न केवल पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रसिद्ध होगा। बताया कि गोबिंद सागर झील, भाखड़ा बांध के किनारे और चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के नजदीक होने के कारण वाटर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां क्रूज राइड, बनाना राइड, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने देश-प्रदेश के सभी पर्यटकों से आग्रह किया कि वे बिलासपुर आएं और गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लें। जिला प्रशासन पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में नई गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, अजय हांडा, गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed