{"_id":"dc14b87226e0fff64e8de84a67560646","slug":"water-shortege-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सूचना, पेयजल संकट के लिए रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सूचना, पेयजल संकट के लिए रहिए तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में जल संकट गहराना शुरू हो गया है। सर्द मौसम का आगाज होते ही पेयजल योजनाओं में कम वोल्टेज से पानी की पंपिंग प्रभावित हो रही है। शहर में पानी की सप्लाई में भी कटौती कर दी है। पानी की सप्लाई की टाइमिंग भी गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन
सर्दी को देखते हुए आने वाले दिनों में पेयजल संकट बढ़ सकता है। इन दिनों शहर में एक से दो घंटे देरी से पानी की सप्लाई हो रही है। रिज टैंक और संजौली टैंक में पानी का लेबल नहीं बनने से यह समस्या खड़ी हुई है।
विज्ञापन
चौड़ा मैदान जोन के तहत आने वाले क्षेत्रों के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोजाना शाम छह बजे होने वाली पानी की सप्लाई आठ से नौ बजे दी जा रही है। इस कारण कई लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
चौड़ा मैदान जोन के तहत आने वाले क्षेत्रों समरहिल, टुटू, बालूगंज, पांजडी, ओल्ड बैरियर और चौड़ा मैदान में इन दिनों रोजाना नए समय पर पानी की सप्लाई हो रही। बालूगंज के रमेश शर्मा, पवन भारद्वाज और ओमप्रकाश ने बताया है कि कभी छह बजे तो कभी आठ बजे पानी की सप्लाई आ रही है। निगम ने सप्लाई का समय बदलने की पूर्व सूचना तक नहीं दी। कई बार पानी भरने से छूट जाता है।
टैंक में लेबल न बनने से दिक्कत
नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि रिज टैंक पर लेबल नहीं बनने के चलते सप्लाई का समय गड़बड़ाया है। इसके बावजूद सभी क्षेत्रों में नियमित पानी दिया जा रहा है। आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि पीक आवर्स में वोल्टेज की समस्या के चलते पंपिंग प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय सप्लाई देने में इसी कारण से देरी हो रही है।