{"_id":"626ecc134491e83338139153","slug":"water-rationing-will-continue-in-the-capital-this-week-shimla-news-sml407473498","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट: शिमला शहर में इस हफ्ते जारी रहेगी पानी की राशनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट: शिमला शहर में इस हफ्ते जारी रहेगी पानी की राशनिंग
Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
सार
गुम्मा पेयजल परियोजना से पानी की सप्लाई बढ़ने के बावजूद शहर में अभी रोज पानी नहीं मिलेगा। शहरवासियों को तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ज्यादातर इलाकों में इस हफ्ते पानी की राशनिंग रहेगी। गुम्मा पेयजल परियोजना से पानी की सप्लाई बढ़ने के बावजूद शहर में अभी रोज पानी नहीं मिलेगा। शहरवासियों को तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। पेयजल कंपनी ने सभी जोन में अभी तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। रविवार को भी आधे शहर में ही पानी की सप्लाई दी गई। कंपनी के अनुसार दराबला के पास ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है। लेकिन, शनिवार रात करीब पांच बजे तक बिजली कट लगने से गुम्मा से पानी की सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
शहर को इस परियोजना से 19.93 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। सभी परियोजनाओं से शहर को 38.13 एमएलडी पानी मिला है, जो सामान्य से करीब सात एमएलडी कम है। पेयजल कंपनी के अनुसार छोटी पेयजल परियोजनाओं से शहर के लिए पानी की सप्लाई घटी है। लेकिन, गुम्मा और गिरि में अभी पर्याप्त पानी है। बिजली कट के चलते शहर को लगातार 45 एमएलडी पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सप्लाई पूरी तरह से सुचारु न होने से शहर में अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
यदि अगले दो-तीन दिन में सप्लाई बढ़ती है तो संजौली जोन से रोज पानी की सप्लाई देने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। कंपनी के महाप्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि गुम्मा से सप्लाई बढ़ी है। प्रयास है कि जल्द ही कुछेक इलाकों में नियमित सप्लाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में मिलेगा पानी
शहर के इंजनघर, संजौली, इंद्रनगर, मशोबरा, कुफरी, छराबड़ा, सांगटी, ढली बाजार, चौड़ा मैदान के बालूगंज, टूटीकंडी, नाभा, फागली, रामनगर, समरहिल, कच्चीघाटी, रुल्दूभट्ठा, पीएंडटी कालोनी में सोमवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी। छोटा शिमला में भी आधे जोन में सप्लाई मिलेगी।