{"_id":"629f8f5cea0ac820fa7a4d6a","slug":"water-problem-in-shimla-shimla-news-sml41140088","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बढ़ा पेयजल संकट, तीसरे दिन भी नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बढ़ा पेयजल संकट, तीसरे दिन भी नहीं मिला पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्कर समेत कई इलाकों में नहीं आया पानी, लोग बोले टैंकर भेज दो,
भाजपा समर्थित पार्षद ने दी धरने की चेतावनी
बिजली कट से दिन भर ठप रही गुम्मा से सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में समर फेस्टिवल के बीच पेयजल संकट और गहरा गया है। शहर की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से मंगलवार को दिनभर राजधानी के लिए पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इसके चलते चक्कर समेत कई इलाकों में तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला।
चक्कर क्षेत्र में पानी न आने से परेशान लोगों ने स्थानीय पार्षद किरण बावा को शिकायत दी। कहा कि पानी नहीं दे सकते तो कम से कम टैंकर भिजवा दो। पार्षद ने कंपनी के अधिकारियों से बात की। जवाब मिला कि शाम 4:00 बजे तक पानी आ जाएगा। लेकिन शाम 7:00 बजे तक पानी नहीं आया तो पार्षद ने फिर अफसरों से बात की। जवाब मिला कि आज पानी नहीं दे सकते। अब बुधवार को ही सप्लाई मिल पाएगी।
पार्षद किरण बावा ने कहा कि कई इलाकों में कंपनी रोज पानी दे रही है लेकिन उनके वार्ड में तीसरे दिन भी सप्लाई नहीं दी जा रही। व्यवस्था नहीं सुधारी तो लोगों के साथ कंपनी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी। मालरोड और रुल्दूभट्ठा क्षेत्र में भी पानी नहीं दिया गया। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली कट के चलते गुम्मा परियोजना में पानी की सप्लाई दिनभर ठप रही। इस परियोजना से शिमला शहर को 22 एमएलडी पानी मिलता है। गुम्मा से पानी न आने के कारण शहर के ज्यादातर स्टोरेज टैंक खाली रहे। हालांकि मंगलवार शाम के समय इस परियोजना से शहर को सप्लाई शुरू कर दी गई है। गुम्मा से सप्लाई बाधित रहने के कारण बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में देरी से पानी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
सप्लाई बढ़ाने की बजाय संजौली में भी लगा दिया कट
राजधानी में पानी की राशनिंग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पेयजल कंपनी के महाप्रबंधक आरके वर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक बुला ली। इसमें पेयजल सप्लाई को लेकर रिपोर्ट ली गई। बैठक में राहत भरा फैसला तो कोई नहीं हुआ लेकिन संजौली जोन में पानी का कट लगाने के निर्देश जरूर जारी किए गए। अभी तक शहर के चार जोन में तीसरे दिन पानी मिल रहा था जबकि संजौली में रोज सप्लाई दी जा रही थी। पार्षद इस पर सवाल उठा रहे थे। कंपनी ने सप्लाई बढ़ाने की बजाय इस वार्ड की सप्लाई में भी कट लगा दिया।
जोन दफ्तरों को शेड्यूल न बताने के निर्देश
शहर में पानी की राशनिंग के बावजूद कंपनी ने सप्लाई का शेड्यूल जारी नहीं किया है। लोग अपने अपने जोन दफ्तर में फोन कर पानी के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन मंगलवार से शेड्यूल बताने पर भी रोक लगा दी गई है। सभी जोन को मीडिया और जनता को पानी की सप्लाई का शेड्यूल न बताने को कहा है।