{"_id":"5d4297cd8ebc3e6cf35fa693","slug":"water-management-companies-in-five-cities-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पांच शहरों में जल प्रबंधन कंपनियां बनाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पांच शहरों में जल प्रबंधन कंपनियां बनाने की कवायद तेज
Thu, 01 Aug 2019 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की तर्ज पर सूबे के पांच शहरी निकायों में जल प्रबंधन कंपनियां बनाने को लेकर शहरी विकास विभाग ने कवायद तेज कर दी है। धर्मशाला में तीन अगस्त को शहरी विकास विभाग एक कार्यशाला का आयोजन करेगा। कार्यशाला में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना सहित विश्व बैंक और शिमला जल प्रबंधन निगम के दो-दो प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर निगम धर्मशाला, नगर परिषद मंडी, कुल्लू, मनाली और डलहौजी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला में पांच शहरों में जल प्रबंधन कंपनियों के बनाने के बारे में प्रस्ताव रखा जाएगा। उधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जल प्रबंधन कंपनी के गठन को लेकर तीन अगस्त को कार्यशाला रखी है।
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
पर्यटन की दृष्टि से सूबे के पांच शहरों को विकसित किया जा रहा है। इसलिए वहां पर जल प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था बेहतर करने पर काम किया जाएगा। शिमला की तर्ज तक जल प्रबंधन कंपनियों के गठन से सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
आगामी 30 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा काम
पांच शहरी निकायों में जल प्रबंधन कंपनियों का गठन आगामी 30 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। जल प्रबंधन कंपनियों के दायरे में शहरी निकायों के साथ लगते कुछ गांवों का भी चयन किया जाना प्रस्तावित है।