{"_id":"60ca23a88ebc3e348c5ea39e","slug":"water-entered-the-vaccination-center-people-reached-to-get-vaccinated-by-climbing-the-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन केंद्र में घुसा पानी, दीवार फांद कर टीका लगाने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन केंद्र में घुसा पानी, दीवार फांद कर टीका लगाने पहुंचे लोग
Wed, 16 Jun 2021 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:45 PM IST
सार
ढेला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के आगे सड़क को हाल ही में ऊंचा किया है। इससे क्षेत्र में हुई बारिश से सड़क का पानी सीधा स्वास्थ्य केंद्र में घुस गया। यहां पर बुधवार को टीकाकरण था। इस दौरान लोगों को दीवार फांद कर अंदर आना पड़ा।
विज्ञापन
बद्दी के वैक्सीनेशन केंद्र में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ढेला पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में बारिश ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है। बुधवार को हुई बारिश से केंद्र पूरी तरह तालाब में परिवर्तित हो गया। इस वजह से वैक्सीनेशन के लिए लोगों को दीवार फांद कर केंद्र तक पहुंचना पड़ा। यहां पर 100 टीके लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश के पानी की वजह से केवल 94 को वैक्सीन लग पाई। ढेला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के आगे सड़क को हाल ही में ऊंचा किया है। इससे क्षेत्र में हुई बारिश से सड़क का पानी सीधा स्वास्थ्य केंद्र में घुस गया।
विज्ञापन
यहां पर बुधवार को टीकाकरण था। इस दौरान लोगों को दीवार फांद कर अंदर आना पड़ा। महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में आने में काफी दिक्कत आई। पंचायत प्रधान नीलम ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र में 100 लोगों को टीका लगना था, लेकिन 94 लोगों को ही टीके लगे। लोगों को टीका लगाने में केंद्र के भीतर आने में काफी दिक्कत आई। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को सूचित कर दिया है। वीरवार को उप स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने पाइप डाल कर जल निकासी कर दी जाएगी। इसके अलावा सड़क के पानी की निकासी दूसरी तरफ करने के लिए विभाग के अधिकारियों को पंचायत ने लिखा है।
विज्ञापन