फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water crisis in shimla IPH minister Mahender singh thakur takes ground report

घर-घर जाकर मंत्री बोले- पानी आ गया, भर लो, SDO को दी चेतावनी

Wed, 30 May 2018 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 30 May 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
water crisis in shimla IPH minister Mahender singh thakur takes ground report

राजधानी के कसुम्पटी में लोग उस समय हैरत में पड़ गए, जब सुबह 7:00 बजे आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह घर की घंटी बजाकर उन्हें पानी भरने को कहने लगे। मंत्री अपने अफसरों के साथ कसुम्पटी पहुंचे। उन्होंने कालोनी में लोगों के घर-घर जाकर पानी की सप्लाई के बारे में पूछा।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह का यह अभियान करीब साढ़े 10 बजे तक चलता रहा। कसुम्पटी में उन्होंने आईपीएच पेयजल भंडारण से लोक निर्माण विभाग के टैंक को जाने वाली पाइप लाइन में लीकेज देखी। यहां पर प्रतिदिन 50 हजार से 1 लाख लीटर पानी बर्बाद होता है।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) गोपेश बहल को चार्जशीट करने के आदेश और एसडीओ को चेतावनी दे डाली।

इसके बाद मंत्री न्यू शिमला के सेक्टर - 4 पहुंचे और डीएवी स्कूल से बीसीएस तक पैदल सभी रिहायशों में लोगों से पानी के बारे में पूछताछ की। सेक्टर चार में उन्होंने रोहाल परिवार, कांता चौहान और मोनिका से भी पानी की आपूर्ति को लेकर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों के लिए पानी के दुरुपयोग पर कनेक्शन काटने के निर्देश

water crisis in shimla IPH minister Mahender singh thakur takes ground report

मंत्री ने सेक्टर -2 में पानी की टंकी ओवर फ्लो होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। इसी सेक्टर में भवन निर्माण के लिए किए जा रहे पानी के दुरुपयोग को लेकर उन्होंने अभियंताओं से कड़ी कार्रवाई करने और कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। 

मंत्री बुधवार और वीरवार को भी संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं सहित शिमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं लोगों से पानी की स्थिति का पता करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकांश नदी - नालों का पानी सूख चुका है, जिससे पेयजल की समस्या हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योजनाओं के पानी को कूहलों में न डालें। 

निरीक्षण के दौरान ये अफसर रहे मौजूद- मंत्री के साथ इस दौरान सचिव आईपीएच देवेश कुमार, मुख्य अभियंता सुमन विक्रांत, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल, अधिशाषी अभियंता राजेश कश्यप, जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed