{"_id":"1f4f60638bbd88f5b05d0d6888850ddb","slug":"water-crisis-in-shimla-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं में गाद, शिमला में जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं में गाद, शिमला में जलसंकट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर और उपनगरों में जलसंकट गहरा गया है। शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है। मंगलवार सुबह और शाम छोटा शिमला जोन में पानी की सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार सुबह भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को अश्वनी खड्ड पेयजल योजना में गाद आने से रात भर पानी की पंपिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसके चलते मंगलवार को छोटा शिमला, ब्रॉकहास्ट, साधना घाटी, कसुम्पटी, ऐरा होम, विकासनगर, देवनगर, न्यू शिमला, लोअर खलीनी, खलीनी, निगम विहार, वर्मा अपार्टमेंट, बालटन इस्टेट, बियरखाना में पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
एक सप्ताह से शहर में जल संकट है। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए अभी लोगों को पेयजल संकट से और जूझना पड़ेगा। नगर निगम का कहना है कि अश्वनी खड्ड से पानी की जितनी सप्लाई हो रही है, उसे मुहैया करवाया जा रहा है।