फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water Crisis continues At Shimla city.

खबरें शिमला शहर की: बस एक क्लिक में पढ़ें ये 4 बड़ी खबरें

Mon, 19 Dec 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Dec 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis continues At Shimla city.

1. शिमला से चली बस चक्कर में हांफी, सवा घंटे ठिठुरते रहे यात्री

विज्ञापन

एचआरटीसी की बदइंतजामी के कारण रविवार को निगम की शिमला-तुलाह रूट पर जा रही बस में सफर कर रहे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह सवा छह बजे टूटीकंडी आईएसबीटी से रूट पर रवाना हुई बस चक्कर के पास खराब हो गई। बस के ड्राइवर-कंडक्टर ने बस खराब होने की सूचना एचआरटीसी प्रबंधन को दी बावजूद इसके सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम नहीं किया गया।

मजबूरन बस में सवार लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद शिमला-धर्मशाला वाया मंडी जा रही बस में सफर करना पड़ा। शहर के स्कूलों में छुट्टियों के बाद भारी संख्या में लोग अपने घरों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में एचआरटीसी की बदहाल सेवाओं के कारण सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिमला में उपलब्ध नहीं थी ऐक्सट्रा गाड़ी
गियर में खराबी के कारण शिमला से तुलाह जा रही बस चक्कर के पास खड़ी हो गई थी। शिमला में ऐक्सट्रा गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण दूसरी बस रूट पर नहीं भेजी जा सकी, हालांकि मंडी से तुलाह के लिए रूटीन टाइम में दूसरी गाड़ी रवाना की गई।- दुर्गा दास, कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी, डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2. पानी आपूर्ति का सिस्टम ध्वस्त, आधे शहर को पानी नहीं
शहर में पानी आपूर्ति का सारा सिस्टम ध्वस्त हो गया है। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। मौजूदा स्थिति को देखते गुए शहर में बड़ा जल संकट खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को भी आधे शहर में पानी की सप्लाई ठप रही। दिन भर लोग पानी का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया।

शहर को पानी की सप्लाई करने वाली गिरि और गुम्मा परियोजना में पंपिंग प्रभावित होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई गड़बड़ा गई है। परियोजनाओं से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई न होने के कारण रविवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। शहर के सुबह की सप्लाई बंद रही।

चौड़ा मैदान जोन और छोटा शिमला जोन में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। विकासनगर में शाम साढ़े छह बजे पानी की सप्लाई दी गई। सेंट्रल जोन के तहत लोअर बाजार और कृष्णानगर में भी रविवार को पानी की सप्लाई दी गई। हालांकि बिजली का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब गिरि और गुम्मा परियोजना से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। एमसी हर बार की तरह दावे कर रहा है कि सप्लाई सुधरने की उम्मीद है।

3. रिज पर 200 व्यापारियों की स्वास्थ्य जांच
रिज मैदान पर व्यापार मंडल शिमला की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में मेक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल मोहाली के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की। कैंप में करीब 200 कारोबारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इसमें कारोबारियों के ब्लड, ब्लड प्रेशर, बोन मिनरल डेनसिटी, पलमनरी फंक्शन टेस्ट करवाए गए। व्यापार मंडलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि  कारोबारियों को व्यापार के कारण स्ट्रेस रहता है, वे अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते।

4. पांच दिन तक जुन्गा और आसपास क्षेत्रों में गुल रहेगी बत्ती
शिमला। जुन्गा और इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली बोर्ड लगातार पांच दिन बिजली कट लगाएगा। बोर्ड के सहायक अभियंता ने बताया कि वार्षिक मरम्मत कार्य के चलते जुन्गा ग्यारह केवी एचटी लाइन और एलटी लाइन में पांच दिन तक शट डाउन लिया जाएगा। सोमवार को बड़ेच, शहरोटी, डलियाना, शातली, डवारू, सांगा नाला, चलांडा और आईपीएच की स्कीमों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


मंगलवार को कायना, एफएसएल, जुन्गा अस्पताल, पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, पुलिस बटालियन, माहसू, यान, कनेची, कोट, बाड और बुधवार को डवारू, सांगा नाला, चलांडा और वीरवार को यान, कनेची, कोट, बाड और शुक्रवार को जुगु, कोहान, कडियार ओर पुराने जुन्गा में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed