फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water copmany take stric action aganist overfllo

टंकी ओवरफ्लो मिली तो अब बंद होगा पानी, लगेगी पैनल्टी

Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
water copmany take stric action aganist overfllo
टंकी ओवरफ्लो मिली तो अब
विज्ञापन

बंद होगा पानी, लगेगा जुर्माना
शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए कंपनी आज से शुरू करेगी निरीक्षण
हर जोन में जेई की अगुवाई में बनाई गईं हैं टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भवनों की छतों पर लगी टंकियां यदि ओवरफ्लो होती मिलीं तो पेयजल कंपनी ऐसे भवन मालिकों के पेयजल कनेक्शन काट देगी। यही नहीं जुर्माना भी लगाया जाएगा। दोबारा कनेक्शन बहाल करने के लिए लिखित शपथपत्र देना होगा।
शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए कंपनी शुक्रवार से अभियान चलाने जा रही है। सभी छह जोन में कनिष्ठ अभियंताओं की अगुवाई में टीमों का गठन कर लिया है। यह टीमें अपने-अपने जोन में रोजाना एक-एक क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान जिन भवनों में पानी की टंकियां ओवरफ्लो मिलेंगी उनको दो दिन का नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नोटिस के बावजूद यदि तीसरे दिन टंकी ओवरफ्लो मिली तो कंपनी इनकी सप्लाई बंद कर देगी। पेयजल कंपनी के अनुसार शहर में अब रोज पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे कई भवनों की पानी की टंकियां ओवरफ्लो करने लगी हैं। रोजाना लाखों लीटर पानी लीकेज और ओवरफ्लो में बर्बाद बह रहा है। रोजाना पानी की सप्लाई होने से ऐसी टंकियों का पता लगाना आसान होता है। इसलिए आजकल यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी और संकट के समय लोगों को पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज-ओवरफ्लो में बर्बाद
बहता है 80 लाख लीटर पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार कुल सप्लाई का 20 से 25 फीसदी पानी रोजाना लीकेज और ओवरफ्लो में बर्बाद बहता है। सामान्य दिनों में यदि 48 एमएलडी पानी शहर केेे मिले तो आठ एमएलडी यानि 80 लाख लीटर पानी बर्बाद बह जाता है। ऐसे में लीकेज के साथ अब ओवरफ्लो रोकने के लिए भी कंपनी ने अभियान चला रखा है।

पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्ती जरूरी
शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टंकी ओवरफ्लो मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के बाद भी यदि पानी ओवरफ्लो मिला तो कनेक्शन बंद कर पेनल्टी लगाई जाएगी।
-सुमित सूद, एजीएम पेयजल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed