फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water bill will be paid for four times in himachal in a year

अब साल में एक नहीं, इतनी बार आएगा पानी का बिल

Tue, 04 Dec 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 04 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
water bill will be paid for four times in himachal in a year

लोगों को पानी का बिल साल में एक बार के बजाय दो या चार बार देना पड़ सकता है। आईपीएच विभाग बिल जारी करने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में पानी का बिल साल में एक ही बार जारी होता है।

विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत विभाग के उपभोक्ताओं को एक साथ ज्यादा राशि जमा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विभाग तिमाही या फिर हर छह महीने के बाद बिल जारी करने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

 

कर्मचारियों को तैयारी करने की हिदायत

water bill will be paid for four times in himachal in a year

आईपीएच विभाग इसके लिए सभी उपमंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैयारी करने की हिदायत दी गई है। वर्तमान समय में शहरी क्षेत्रों में विभाग साल में एक बार ही बिल वसूल करता है।

आईपीएच विभाग अकसर कर्मचारियों के अभाव की दुहाई देकर साल में एक बार बिल उपभोक्ताओं को देता है, लेकिन नई व्यवस्था शुरू करने की हिदायत से अधिकारियों और कर्मचारियों भी हरकत में आ गए हैं।  

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि साल में दो या चार बार पानी का बिल वसूलने पर काम किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को तीन या छह महीने में एक बार पानी का बिल वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द पानी के बिल वसूलने की नई व्यवस्था सूबे की सभी परियोजनाओं के उपभोक्ताओं पर लागू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed