फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water atm will be installed in shimla

नई पहल! शिमला में लगेंगे वाटर एटीएम

Sat, 24 May 2014 01:31 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 May 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
water atm will be installed in shimla

लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए आईपीएच आईएसबीटी, ओल्ड बस स्टैंड, रिज मैदान और विकासनगर में वाटर एटीएम लगाएगा। विकासनगर में हरी हर मंदिर और रिज मैदान का स्थान नगर निगम ने फाइनल कर लिया है।

विज्ञापन


आईएसबीटी और ओल्ड बस स्टैंड पर स्थान का चयन बाकी है। निजी कंपनी पीरामल वाटर प्राइवेट लिमिटेड को वाटर एटीएम लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। निजी कंपनी की मदद से आरओ वाटर एटीएम के जरिए पानी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


एटीएम पर लगने वाली कंप्यूटर स्क्रीन पर पानी की शुद्धता का स्तर पता चल सकेगा। अल्ट्रा वॉयलट फिल्टर से पानी शुद्ध होगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम पचास पैसे प्रति लीटर के दाम पर लोगों को वाटर एटीएम से पानी बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर एटीएम की देखरेख का काम नगर निगम का होगा। उल्लेखनीय है कि वाटर एटीएम लगाने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। सरकार के निर्देश पर आईपीएच ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।

बाजार में एक लीटर शुद्ध पानी बीस रुपये में
बाजार में पीने के पानी की एक लीटर की बोतल का दाम 20 और 25 रुपये है। माल रोड, रिज मैदान, आईएसबीटी और ओल्ड बस स्टैंड में रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना है। इन क्षेत्रों में पानी पीने के लिए सार्वजनिक नल भी कम हैं। सार्वजनिक नलों के आसपास सफाई का भी पुख्ता बंदोबस्त नहीं है। विवश होकर लोग बाजार से बोतल बंद पानी लेने को विवश होते हैं।

विकासनगर में पीलिया पर लगेगी लगाम
विकासनगर में हरी हर मंदिर के पास वाटर एटीएम लगाया जाएगा। विकासनगर पीलिया प्रभावित क्षेत्र है। गरमी और बरसात के मौसम में यहां लोग पीलिया की चपेट में आते हैं। विकासनगर और इससे सटे क्षेत्रों आंजी, पट्टी, देवनगर और विजयनगर में पीने के पानी के कनेक्शन भी कम हैं। अधिकांश लोग बावड़ियों का पानी पीते हैं।


हजारों लोगों को मिलेगा इसका फायदा
नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि वाटर एटीएम लगाने के स्थान तय कर लिए गए हैं। वाटर एटीएम आईपीएच विभाग लगाएगा। आईपीएच इस काम को निजी कंपनी को सौंपेगा। योजना के लागू होने से लोगों को सस्ती दरों पर शुद्ध जल मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed