फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water ATM scheme failed in himachal

फेल हो गई वाटर एटीएम योजना, आईपीएच ने कर दिए हाथ खड़े

Mon, 02 Apr 2018 12:16 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 02 Apr 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Water ATM scheme failed in himachal

हिमाचल में वाटर एटीएम से 50 पैसे में एक लीटर स्वच्छ पानी देने की आईपीएच की योजना एक साल बाद ही फेल हो गई। एटीएम तो हैं, पर पानी नहीं। ये महज शोपीस बनकर रह गए हैं। वर्ष 2014 में लगाए वाटर एटीएम को संबंधित कंपनी ने एक साल तक जैसे-तैसे चलाया, लेकिन उसके बाद आईपीएच 50 पैसे में प्रति लीटर पानी बेच ही नहीं पाया।

विज्ञापन


प्रदेश में लाखों रुपये खर्च कर छह वाटर एटीएम एक निजी कंपनी के साथ मिलकर स्थापित किए गए थे। आईपीएच विभाग और कंपनी के बीच वाटर एटीएम को चलाने के लिए एमओयू साइन हुआ था।
विज्ञापन


इसमें वाटर एटीएम एक साल तक कंपनी को चलाने थे। उसके बाद आईपीएच विभाग ने अपने स्तर पर वाटर एटीएम का जिम्मा देखना था, लेकिन एक साल के अंदर ही वाटर एटीएम पूरी तरह हांफ गए थे। अब पिछले तीन सालों से इन स्थानों पर वाटर एटीएम ऐसे ही बंद पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में लगाए थे वाटर एटीएम

Water ATM scheme failed in himachal

आईपीएच विभाग ने 2014-15 में शिमला के पुराना बस स्टैंड, विकासनगर और रिट्ज के सामने, चिंतपूर्णी मंदिर परिसर, बस स्टैंड मंडी और धर्मशाला के दाड़ी में वाटर एटीएम स्थापित किए थे।

आईपीएच के चीफ इंजीनियर अनिल बाहरी ने कहा कि एक साल तक वाटर एटीएम का जिम्मा कंपनी के हाथ में था। अब वाटर एटीएम क्यों नहीं चल रहे हैं, इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed