फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Waste of money, paid Rs 18900 fare from Shimla to Sunni

Shimla News: पैसों की बर्बादी, शिमला से सुन्नी का दे दिया 18900 रुपये किराया

Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Waste of money, paid Rs 18900 fare from Shimla to Sunni
सदन में भाजपा पार्षदों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

मेयर बोले अब इसकी विजिलेंस जांच करवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बालूगंज से सुन्नी तक की आवाजाही के लिए नगर निगम ने एक ट्रक चालक को 18900 रुपये किराया दे दिया। यह किराया बालूगंज पशु पड़ाव से सात पशुओं को सुन्नी गो सदन शिफ्ट करने के लिए किराये पर लिए ट्रक को दिया। इस पर सदन में खूब सवाल उठे।


शहर की ट्रांसपोर्ट यूनियन के अनुसार बालूगंज से सुन्नी तक बड़े ट्रक का किराया करीब नौ हजार रुपये है। फिर चाहे राशन ले जाना हो या पशु। उधर, निगम ने इसका दोगुना किराया एक ट्रक चालक दे दिया। सदन में भाजपा पार्षद आशा शर्मा समेत अन्य पार्षदों ने जब इस पर सवाल उठाए तो निगम प्रशासन ने तर्क दिया कि गायों को उतारने और चढ़ाने का काम भी इसमें शामिल है। इसके लिए बाकायदा कोटेशन ली गई और न्यूनतम किराया लेने वालों को यह काम दिया गया। जनवरी में यह पशु शिफ्ट किए गए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने पूछा कि अब इसमें क्या करना है, क्या कोई जांच करवानी है। पार्षदों ने कहा कि आखिर दोगुना किराया क्यों फूंका गया। यह जनता के पैसों की बर्बादी है। कंडम गाड़ियों को लेकर पार्षद कमलेश मेहता ने पूछा कि सदन और आरटीआई में दी जानकारी अलग क्यों है। इसमें से कौन सी सूचना गलत है। प्रशासन ने कहा कि आरटीआई में भूल से गलत सूचना दी गई है। इससे जुड़ी अपील का निपटारा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed