फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow at Rohtang boosts Manali's charm; over 600 tourist vehicles arrived over the weekend.

सफेद चादर में लिपटी रोहतांग की वादियां: हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़े बड़ी संख्या में सैलानी; वीडियो

Fri, 18 Sep 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचे, जबकि करीब 100 वॉल्वो बसों से भी सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन
Snow at Rohtang boosts Manali's charm; over 600 tourist vehicles arrived over the weekend.
बर्फबारी के बाद रोहतांग में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 100 वॉल्वो बसों से भी सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिर गया। इसके चलते रोहतांग दर्रा सहित आसपास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।

विज्ञापन



 

दूसरे पखवाड़े में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद
इसके बाद पर्यटकों ने रोहतांग का रुख करना शुरू कर दिया। मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद के बीच ताजा बर्फबारी को कारोबारी सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी होती है तो मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगी: गजेंद्र ठाकुर
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। अहमदाबाद से आए पर्यटक हर्षित माधव ने कहा कि रोहतांग में ज्यादा बर्फ नहीं है, लेकिन उन्हें करीब से बर्फ देखने का मौका मिला। बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा उनके लिए यादगार रहा।

विज्ञापन

13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पसंदीदा जगह
समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की घूमने के लिए पसंदीदा जगह है। हालांकि, सर्दियों में ज्यादा बर्फबारी के बाद दर्रे को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। रोहतांग दर्रा में बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। सर्दियों में मढ़ी में बनी पुलिस की अस्थायी चेकपोस्ट को भी गुलाबा स्थानांतरित करने कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed