फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon likely to withdraw by next week; weather to clear up from September 22.

हिमाचल माैसम: अगले सप्ताह तक मानसून विदा होने के आसार, इस दिन से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

Fri, 18 Sep 2026 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 09:58 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक प्रदेश से मानसून के पूरी तरह लौटने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon likely to withdraw by next week; weather to clear up from September 22.
हिमाचल माैसम पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक प्रदेश से मानसून के पूरी तरह लौटने के आसार हैं। फिलहाल 22 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। बारिश का दौर थमने के बाद दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार और रविवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 21 सितंबर को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

बर्फबारी के बाद तापमान में आई है गिरावट
हाल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद रात के तापमान में गिरावट आई है। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। राजधानी शिमला में भी सुबह से धूप खिली रही। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून की वापसी के साथ बारिश की गतिविधियों में और कमी आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन में सामान्य से दस फीसदी कम बारिश
प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य से दस फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 20 जून से 18 सितंबर तक प्रदेश में 631 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में 698 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। इससे पहले वर्ष 2024 में सामान्य से 18 फीसदी कम और वर्ष 2025 में सामान्य से 42 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। वर्ष 2025 में अधिक बारिश के चलते प्रदेश में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। इस वर्ष किन्नौर, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर और सिरमौर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई।

विज्ञापन

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस)
ऊना 34.8
बिलासपुर 33.0
कांगड़ा 31.3
मंडी 31.2
सुंदरनगर 31.1
भुंतर 30.6
धर्मशाला 30.0
नाहन 26.8
शिमला 24.4
मनाली 24.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed