फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   warning of heavy rainfall and snowfall for himachal

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, यहां जाम हुईं झीलें

Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
warning of heavy rainfall and snowfall for himachal

हिमाचल में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। हालांकि 10 दिसंबर को को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


हिमाचल में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश-बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 14 दिसंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

warning of heavy rainfall and snowfall for himachal
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.3, ऊना में 26.7, सोलन में 21.7, धर्मशाला में 19.4, कांगड़ा में 23.7, चंबा में 21.8, डलहौजी में 12.2, नाहन में 20.8, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 23.8 और कल्पा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

रविवार को धूप खिलने से पारा और अधिक बढ़ने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5, मनाली में 0.0, कल्पा-चंबा में 3.0, भुंतर में 2.0, ऊना में 5.0, शिमला में 8.9 और धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पहाड़ियों पर रात्रि तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे तक लुढ़का

warning of heavy rainfall and snowfall for himachal
शीत मरुस्थल जिला लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर रात्रि तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। ऐसे में यहां पहाड़ों पर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर विचरने वाले वन्य प्राणियों को प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आना पड़ रहा है।

पहाड़ों पर कलकल करते झरने और झीलें ठोस बर्फ में तब्दील हो गए हैं। खासकर आईबैक्स (टंगरोल) प्रजाति का वन्य जीव झुंडों में प्यास बुझाने के लिए नदी की ओर रूख करने लगे हैं। ऐसे में वन विभाग लाहौल ने भी इस प्राणियों की सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखते हुए पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

जिससे कोई भी शिकारी इन प्राणियों का शिकार न कर सके। सुरक्षा को लेकर रेंज अधिकारियों के साथ 29 वन रक्षकों ने इन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाल लिया है।

 

पहाड़ों से नीचे उतरने लगे वन्य जीव

warning of heavy rainfall and snowfall for himachal

​लाहौल की पहाड़ियों पर माइनस तापमान के बीच झरने व झीलें ठोस बर्फ में जम जाने से वन्य जीव प्यास बुझाने के लिए नीचे की ओर पहाड़ों से उतरने लगे हैं। ऐसे में वन विभाग के अधिकारी व वन रक्षक पहाड़ों से नीचे उतर रहे प्राणियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गए हैं।

वन विभाग मंडल अधिकारी लाहौल ने इसके बारे में लोगों से भी अपील की है कि यह वन्य प्राणी प्यास बुझाने के लिए निचले इलाकों की ओर उतरते हैं। ऐसे में वह इन प्राणियों के किसी तरह की छेड़छाड़ न करें।

तांदी के छुरपक स्थित पेट्रोल पंप से लेकर दारचा तक जगह-जगह आईबैक्स सुबह के समय प्यास बुझाने के लिए नदी की ओर आ रहे हैं। लाहौल वन मंडल अधिकारी जय राम ने बताया कि इन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों व वन रक्षकों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed