फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Warning of Hailstorm in Himachal on 16th May.

फिर बदला मौसम, हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Mon, 15 May 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 May 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
Warning of Hailstorm in Himachal on 16th May.

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल में मई महीने में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 16 और 17 मई को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। अगले छह दिनों तक सूबे के कुछ इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन


रविवार को शिमला में बूंदाबांदी और धर्मशाला में हल्की बारिश हुई, जबकि भरमौर के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मौसम के इस बदले मिजाज से प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिली है। शिमला समेत कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दी आंधी, तूफान आने की चेतावनी

Warning of Hailstorm in Himachal on 16th May.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 20 मई तक प्रदेश में बारिश और हिमपात के आसार हैं। 16 और 17 मई को प्रचंड आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

रविवार को केलांग में सबसे कम 6.5 और ऊना में सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शिमला का न्यूनतम पारा 17.5, धर्मशाला का 19.8 और मनाली का 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed