{"_id":"5cd19786bdec22072841fd73","slug":"warning-of-hailstorm-and-storm-for-himachal-from-10-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन फिर बिगड़ेगा मौसम, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन फिर बिगड़ेगा मौसम, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी
Tue, 07 May 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में दो दिन बाद मौसम बिगड़ेगा। 10 से 13 मई तक बारिश प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 10 और 11 मई को ओलावृष्टि और 40 से 50 घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात होगा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी मौसम के तेवर गर्म रहे।
विज्ञापन
शिमला में 26.5, सुंदरनगर 36.2, भुंतर 34.0, कल्पा 21.5, धर्मशाला 29.2, ऊना 40.8, नाहन 34.3, केलांग 12.6, सोलन 31.5, कांगड़ा 35.3, बिलासपुर 37.5, हमीरपुर 36.2, चंबा में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान शिमला में 14.9, सुंदरनगर 12.9, भुंतर 10.2, कल्पा 5.3, धर्मशाला 15.8, डलहौजी 15.4 और कुफरी में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन