{"_id":"c6f1b06ad3ac895b78d270c6d7304a78","slug":"wai-wai-noodles-sample-fails-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! वाई वाई नूडल के सैंपल टेस्ट में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! वाई वाई नूडल के सैंपल टेस्ट में फेल
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में मैगी पर बैन लगने के बाद अब शिमला शहर में बिक रहे वाई वाई नूडल के सैंपल फेल हो गए हैं। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने वाई वाई नूडल वन, टू और थ्री के सैंपल एमसी एरिया से लिए थे और जांच के लिए इन्हें आईटीसी सेंटर पंचकूला भेजा। इन सैंपलों की रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे के ऑफिसर फूड सेफ्टी एलडी ठाकुर ने बताया कि कुछ महीनों पहले यह सैंपल लिए गए थे, जिन्हें टेस्टिंग के लिए आईटीसी पंचकूला भेजा गया था। उन्होंने बताया कि वाई वाई नूडल में मोनोसोडियम ग्लूटामेट की ज्यादा मात्रा पाई गई जोकि 1.8 पीपीएम थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नूडल में इतनी मात्रा होने के कारण इसका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सैंपल रिपोर्ट मिलते ही उन्होंने दुकानदारों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। कारोबारी इस रिपोर्ट को तीस दिन के अंदर चुनौती भी दे सकते हैं।
विज्ञापन