फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Voting for one Rajya Sabha seat in Himachal on March 16 know the details

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, इंदु बाला गोस्वामी का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

Wed, 18 Feb 2026 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभी सीट के लिए 16 मार्च को मतदान होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Voting for one Rajya Sabha seat in Himachal on March 16 know the details
हिमाचल राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। हिमाचल की एक सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया विधानसभा परिसर में पूरी होगी। हिमाचल से मौजूदा राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होने जा रहा है। चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा किसी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

 
वर्ष 2024 के चुनाव घटनाक्रम के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद सभी की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं। वर्तमान में विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के 28 विधायक हैं। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें हैं। वर्तमान में तीनों सीटों पर भाजपा के ही सांसद हैं। इंदु के अलावा दो अन्य राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमत होने पर भी पिछली बार कांग्रेस से छिन गई थी सीट
पिछली बार बहुमत के बावजूद राज्यसभा की सीट कांग्रेस से छिन गई थी। 27 फरवरी 2024 को हुए चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेता अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया था, जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए हर्ष महाजन को उम्मीदवार दिया। उस समय कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, भाजपा के पास तीन निर्दलीय समेत 26 विधायक थे। कांग्रेस के छह विधायकों ने हर्ष के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। मतगणना के बाद चुनाव ड्रॉ हो गया। ऐसे में नियमानुसार पर्ची सिस्टम अपनाकर अगला निर्णय लिया गया। पर्ची में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी का नाम निकला। नियम यह है कि जिसका पर्ची में नाम निकले, उसे हारा हुआ माना जाता है, ऐसे में हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। पर्ची की व्यवस्था को सिंघवी ने अदालत में भी चुनौती दी है।
 

26 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान के बाद देर रात को नतीजे आएंगे। चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। इसकी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू ही जाएगी, जो 5 मार्च तक चलेगी। महाराष्ट्र से सात, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच, ओडिशा की चार, असम से तीन, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से दो-दो और हिमाचल में एक सीट खाली होनी है।

इन सीटों पर प्रतिनिधित्व कर रहे सांसदों का कार्यकाल दो अप्रैल से नौ अप्रैल के बीच पूरा हो जाएगा। जिन सांसदों का अप्रैल में कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें बिहार से प्रेमचंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी व तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु से एम तंबीदुरै, तिरुचि शिवा, द्रमुक नेता कनिमोझी और जीके वासन का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र से शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदास आठवले, पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, ऋताब्रता बनर्जी, असम से रामेश्वर तेली, छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी शामिल का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed