फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volvo buses

कोरोना के चलते एचआरटीसी वोल्वो बसों में आक्यूपेंसी घटी

Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Volvo buses
सवारियां कम होने पर 13 से 4 किए रूट, शिमला से हरिद्वार चलने वाली वोल्वो सेवा की बंद
विज्ञापन

शिमला। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच एचआरटीसी ने वोल्वो बसों का संचालन सीमित कर दिया है। एचआरटीसी शिमला मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की ओर से संचालित होने वाले 13 रूटों में से अब निगम महज 4 रूटों पर ही वोल्वो चला रहा है।
वोल्वो की ऑक्यूपेंसी भी 40 से 50 फीसदी रह गई है। सवारियां न मिलने से एचआरटीसी ने शिमला हरिद्वार रूट पर वोल्वो सेवा बंद कर दी है। दिल्ली और शिमला के बीच 10 रूटों पर वोल्वो सेवा संचालित हो रही थी। अब 2 रूट ही चल रहे हैं। एक वोल्वो सुबह के समय दिल्ली भेजी जा रही है जबकि दूसरी वोल्वो रात के समय दिल्ली जा रही है।
विज्ञापन

वोल्वो का संचालन खर्चा सामान्य बसों के मुकाबले 2 से 3 गुना अधिक है। ऐसी स्थिति में वोल्वो संचालन एचआरटीसी के लिए नुकसान का कारण बन रहा है। शिमला और दिल्ली के बीच दो वोल्वो बसों के अतिरिक्त सरकाघाट दिल्ली और हमीरपुर दिल्ली रूट पर वोल्वो सेवा संचालित की जा रही है। एचआरटीसी तारादेवी के उपमंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी वोल्वो की ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी चल रही है। 13 रूटों में से अब 4 रूटों पर ही वोल्वो का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed