{"_id":"60070ba78ebc3e31472c5c37","slug":"volvo-bus-shimla-news-sml358277951","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से हिमाचल भवन को वोल्वो सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से हिमाचल भवन को वोल्वो सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से रात 9 बजे रवाना होगी वोल्वो, हिमाचल भवन से शिमला के लिए रात 8:02 बजे होगी रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी ने शिमला से हिमाचल भवन दिल्ली के लिए वोल्वो बस शुरू कर दी है। यह वोल्वो शिमला से रात 9 बजे रवाना होगी। कश्मीरी गेट आईएसबीटी दिल्ली से यह वोल्वो यात्रियों को हिमाचल भवन तक छोड़ेगी। हिमाचल भवन से शिमला के लिए सीधी वोल्वो सेवा की रवानगी का समय रात 8:02 बजे तय किया है। यह वोल्वो 8:02 बजे हिमाचल भवन से रवाना होने के बाद कश्मीरी गेट आईएसबीटी से शिमला के लिए एक घंटे बाद 9:02 बजे रवाना होगी।
एचआरटीसी ने शिमला और दिल्ली के बीच आने और जाने के लिए अब चार चार वोल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शिमला से दिल्ली के लिए सुबह पहली वॉल्वो 8:30 बजे रवाना होगी। दूसरी वोल्वो की रवानगी का समय 11:15 निर्धारित किया है। रात में 8 और 9 बजे शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बसें रवाना होंगी। दिल्ली से शिमला के लिए पहली वोल्वो सुबह 6:45 बजे, दूसरी सुबह 9:25 बजे और रात में दो वोल्वो 9:02 बजे और दूसरी 10 बजे शिमला के लिए रवाना होगी। बुधवार से एचआरटीसी दिल्ली से हमीरपुर के लिए भी वोल्वो सेवा शुरू कर रहा है।
एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि हिमाचल भवन दिल्ली के लिए शिमला से वोल्वो सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब शिमला और दिल्ली के बीच आने जाने को चार-चार वोल्वो संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
70 फीसदी से अधिक
हुई वोल्वो में ऑक्युपेंसी
एचआरटीसी की ओर से शिमला और दिल्ली के बीच चलाई जा रही वोल्वो बसों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 70 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। इसके बाद एचआरटीसी ने वोल्वो की संख्या बढ़ाई है।