फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volleyball competition strat from 28 October

संजौली में जुटेगी प्रदेश के 21 कॉलेजों की महिला वॉलीबाल टीमें

Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition strat from 28 October
Volleyball competition strat from 28 October
संजौली कॉलेज में जुटेंगी
विज्ञापन

ढाई सौ महिला खिलाड़ी
वॉलीबाल स्पर्धा का आज होगा आगाज
प्रदेश के 21 कॉलेजों की टीमें दिखाएंगी दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में प्रदेशभर से 21 कॉलेजों की करीब ढाई सौ महिला वॉलीबाल खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कॉलेज में शुरू हो रही इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए वीरवार से टीमें पहुंचना शुरू हो गई थीं। प्रतियोगिता के संचालन के लिए बनी कमेटी के अनुसार स्पर्धा का शुभारंभ शुक्रवार को अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. प्रमोद चौहान करेंगे। कॉलेज परिसर में ही होने वाले इन खेल मुकाबलों का कॉलेज के छात्र भी भरपूर आनंद लेंगे। तीस अक्तूबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी। समापन समारोह में एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक एचआर गीता कपूर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के चेयरमैन एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, सचिव मनोज मेहता और वाइस चेयरमैन भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कॉलेज को चुनाव केंद्र बनाए जाने पर प्रतियोगिता में भाग लेने आने वाली खिलाड़ियों को ठहरने के लिए कॉलेज से बाहर व्यवस्था की है। संजौली, आरकेएमवी की टीमें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। पिछली बार सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली की टीम इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। इस बार टीम के अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed