फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   voice sms technique to switch on heater and tv.

मोबाइल से वॉयस मैसेज भेजो, घर में टीवी-गीजर ऑन

Mon, 30 Mar 2015 04:34 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
voice sms technique to switch on heater and tv.

हिमाचल में अध्ययनरत बीटेक के छात्र ने एक ऐसी तकनीक ईजाद की है जिसे घर में बिजली के उपकरणों से जोड़कर उन्हें कहीं से भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है। बस आपको अपने मोबाइल में एक विशेष ऐप डाउनलोड करना होगा। इससे वाइस मैसेज भेजकर आप बल्ब, टीवी, फ्रिज, गीजर या फिर वाशिंग मशीन को चालू या बंद कर सकते हैं।

विज्ञापन


यहां तक कि अगर आप घर का पंखा तक बंद करना भूल गए हैं तो उसे भी कई किलोमीटर दूरी से बंद कर सकते हैं। सोलन के वाकनाघाट में जेपी यूनिवर्सिटी में बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र जसमीत छाबड़ा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन

मैसेज भेजा और बुझ गए बल्ब

voice sms technique to switch on heater and tv.

इसका डेमो छात्र ने पृथ्वी दिवस पर हिमाचल सरकार के हिम ऊर्जा विभाग और वर्ल्ड वाइल्ड फंड की भारत इकाई की ओर से लगाए शिविर में दिया है। प्रदर्शनी में जसमीत ने बिजली का बल्ब जलाने के लिए मोबाइल पर वायस मैसेज भेजा-‘वन ऑन’

एकाएक बल्ब ऑन हो गए। दूसरे मैसेज से ये बुझ गए। जसमीत छाबड़ा ने दावा किया कि ये तकनीक 220 वोल्ट से चलने वाले किसी भी डिवाइस को नियंत्रित कर सकती है। अगर गलती से घर का पंखा, फ्रिज, टीवी आदि उपकरण ऑन रह गया है तो मोबाइल ऐप से इसकी जानकारी मिलेगी।

इस तरह काम करेगी तकनीक

voice sms technique to switch on heater and tv.

छाबड़ा ने बताया कि आपको घर में एक उपकरण लगाना होगा जिसे तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरणों से जोड़ना होगा। ये सोलर एनर्जी से चलेगा। छाबड़ा ने बताया कि इसमें उनके सीनियर पुष्प बजाज का भी सहयोग मिला है।

हिम ऊर्जा जनसंपर्क अधिकारी पन्ना लाल शर्मा ने बताया कि अर्थ डे पर बीटेक के एक छात्र ने एक उपकरण का डेमो दिया है। यह सचमुच आश्चर्यजनक है और आमजन के लिए उपयोगी होगा। अच्छा ये भी है कि यह सोलर एनर्जी से चलेगा। प्रदेश के युवाओं के इसी हुनर की बदौलत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed