फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vocational subject Healthcare, media and entertainment will not be taught in schools

हिमाचल में सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाए जाएंगे ये दो विषय

Thu, 23 Aug 2018 01:27 PM IST
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 23 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
vocational subject Healthcare, media and entertainment will not be taught in schools

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी वोकेशनल एजूकेशन के तौर पर हेल्थ केयर, मीडिया एवं इंटरटेनमेंट विषय नहीं पढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अब हेल्थ केयर, मीडिया एवं इंटरटेनमेंट के बजाय ड्राइंग, आईटी और अन्य विषय पढ़ेंगे। स्कूलों में वोकेशनल विषय बदलने से स्कूलों के स्टाफ सदस्यों समेत विद्यार्थियों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


अचानक विषय बदलने से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए सिरे से अन्य विषय पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बच्चों
विज्ञापन
विज्ञापन


को पढ़ाए जा रहे हेल्थ केयर, मीडिया एवं इंटरटेनमेंट के बजाय अन्य विषय पढ़ाए जाएं। बाकायदा इस बाबत स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रपत्र जारी हो चुके हैं। स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2018-19 का आधे से अधिक समय बीत गया है। 

बच्चों को होगी परेशानी

vocational subject Healthcare, media and entertainment will not be taught in schools

ऐसे में विद्यार्थियों को नए सिरे पढ़ाई करवाने में शिक्षकों सहित बच्चों को भी पढ़ने में परेशानी होगी। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बाद स्कूलों में हेल्थ केयर, मीडिया एवं इंटरटेनमेंट की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

हालांकि प्रदेश सरकार ने स्कूल में उक्त विषय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के विषय न बदलने के लिए केंद्र सरकार को लिखा था, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार की सिफारिश न मानते हुए स्कूलों में हेल्थ केयर, मीडिया एवं इंटरटेनमेंट के बजाय बच्चों को अन्य विषय पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों को प्रपत्र जारी कर निर्देश जार कर दिए हैं। आदेशों की पुष्टि डाइट देहलां के प्रधानाचार्य कमल दीप सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed