फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vocational education will be taught in 54 more govt schools of Himachal

Vocational Education: हिमाचल के 54 और सरकारी स्कूलों में होगी व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई

Tue, 07 Feb 2023 11:20 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 11:20 AM IST
सार

व्यावसायिक विषय के प्रदेश नोडल अधिकारी दिनेश स्टेटा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रदेशभर के 54 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे।
 

विज्ञापन
Vocational education will be taught in 54 more govt schools of Himachal
स्कूूलों में व्यावसायिक शिक्षा(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेशभर के 54 नए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। इन सभी स्कूलों में नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को व्यावसायिक विषय पढ़ाए जाएंगे। प्रदेशभर से इन सभी स्कूलों का चयन शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर हुआ है। ऐसे में अब शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इन स्कूलों में सुचारु रूप से व्यावसायिक कोर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। वर्तमान में प्रदेश के 1,100 स्कूलों में 15 विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक कोर्स की संचालित हैं।

विज्ञापन


इन स्कूलों में 91,277 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में व्यावसायिक विषय के प्रदेश नोडल अधिकारी दिनेश स्टेटा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रदेशभर के 54 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन


संचालित होने वाले ट्रेड
ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, आटीईएस(सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं), बीएफएसआई(वित्तीय सेवाएं और बीमा),रिटेल, इलेक्ट्रानिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर, एपीपीएआरईएल (परिधान), शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोर्स संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed