{"_id":"5957d9314f1c1bdc398b4980","slug":"vk-singh-statement-over-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर सियासत कर रहे हैं राजनीतिक दल: वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर सियासत कर रहे हैं राजनीतिक दल: वीके सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेना अध्यक्ष और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि जीएसटी पर राजनीतिक दल सियासत कर रहे हैं। नई कर व्यवस्था ने कच्चे बिल जारी करने की परंपरा का काम तमाम कर दिया है। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में बिना टैक्स चुकाए होने वाले कारोबार पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
वीके सिंह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में आयोजिज इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (एचपी ब्रांच) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने जीएसटी को देश और जनता के हित वाली कर व्यवस्था करार दिया। हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
एनआईआरसी आफ इंस्टीट्यूट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया के 68वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुए इस कार्यक्रम की उपस्थिति को प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलिकास्ट भी दिखाया गया। इससे पूर्व संस्था के चेयरमैन सीए वीके गर्ग और विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन