{"_id":"30db0968eb70e3e8fb7f6d50cbc0ff12","slug":"virender-kashyap-in-himachal-issues-raised-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में वीरेंद्र कश्यप ने उठाए हिमाचल के ये मुद्दे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में वीरेंद्र कश्यप ने उठाए हिमाचल के ये मुद्दे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को संसद में सूबे का रेलवे मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक राज्य में महज 44 किलोमीटर लंबी रेल लाइन ही बन पाई है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि घनौली से देहरादून वाया नालागढ़ बद्दी-बरोटीवाला, काला अंब-पांवटा साहिब जिसका सर्वेक्षण हो चुका है, उसके लिए बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बद्दी की रेल लाइन बनाई जाए। कालका-शिमला रेललाइन जिसे विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है, को अधिक आकर्षक बनाया जाए। शिमला में स्थित भलखू संग्रहालय को अधिक विकसित किया जाए।
विज्ञापन
गरीब रथ (जयपुर-चंडीगढ़) को कालका तक बढ़ाया जाए। सद्भावना एक्सप्रेस (चंडीगढ़-लखनऊ) को गोरखपुर तक बढ़ाया जाए। इसका रात्रि ठहराव चंडीगढ़ के स्थान पर कालका किया जाए।
कालका रेलवे स्टेशन को अधिक आधुनिक बनाया जाए। कालका से परवाणू तक ब्रॉडगेज लाइन, जिसका शिलान्यास कई वर्ष पूर्व किया गया था उसका कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से एक-एक मुद्दे को उठाया।