{"_id":"59d8cb864f1c1bcd538b6348","slug":"virbhadra-singh-will-be-7th-time-cm-of-himachal-pradesh-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह सातवीं बार बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री: राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सिंह सातवीं बार बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री: राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चुनावी शंखनाद करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सूबे में पार्टी नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ कर दी। मंडी के पड्डल मैदान में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से एलान किया कि हिमाचल में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और वे 7वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
पार्टी एकजुट है और हिमाचल में कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के इस एलान से प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। छोटी काशी के नाम से प्रख्यात मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की ‘विकास से विजय की ओर’ रैली को राहुल गांधी दोपहर 1.42 बजे संबोधित करना शुरू किया।
विज्ञापन
अपने 18 मिनट के भाषण में उन्होंने वीरभद्र सिंह की उपलब्धियों का बखान तो पीएम के विजन पर निशाने साधे। राहुल ने हिमाचल सरकार के पांच सालों के विकास के आगे मोदी का गुजरात मॉडल फेल करार दिया। उन्होंने दोनों राज्यों में हुए विकास के आंकड़े भी पेश किए।
विज्ञापन