{"_id":"596e0fc14f1c1b9b3b8b46ce","slug":"virbhadra-singh-statment-on-sukhwinder-singh-sukhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने कसा तंज, कहा- मुझे तो वो दिन भी याद है जब सुक्खू पैदा हुए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने कसा तंज, कहा- मुझे तो वो दिन भी याद है जब सुक्खू पैदा हुए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर/कनैड़ (मंडी)
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर और नाचन विधानसभा क्षेत्र में सीएम के दौरे के दौरान कांग्रेस आलाकमान की संगठनात्मक टीस खुलकर नजर आई। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा प्रदेश में सरकार और संगठन अपना-अपना काम कर रहे है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुझे तो वह दिन भी याद है जब सुक्खू पैदा हुए थे। मुख्यमंत्री को पथ यात्रा के बारे में बताया गया था, लेकिन उन्हें भूलने की आदत है, इस तरह की बातें किसी को शोभा नहीं देती।
विज्ञापन
उन्होंने नसीहत देते हुए यह भी कहा कि ऐसी बातें किसी को भी नहीं करनी चाहिए। वह मीडिया से जिला मंडी के में बातचीत कर रहे थे। मंगलवार को नाचन और सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्रों में सीएम ने करोड़ों के शिलान्यास और शुभारंभ किए।
विज्ञापन
शिलान्यास पट्टिकाओं में मंत्रियों के नाम भी गायब दिखे। तो वहीं संबंधित विभागों के तीनों मंत्री नदारद रहे। सुंदरनगर दौरे के दौरान न तो तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली आए और न ही यहां पर आयोजित राज्य विद्युत परिषद कनिष्ठ अभियंता एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ के सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया पहुंचे और न ही नाचन में आयोजित सिंचाई एंव जवस्वास्थ विभाग के कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स।
हालांकि मुख्यमंत्री इन विभागों से संबंधित कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मुखिया के तौर पर तो पहुंचे, लेकिन जिन विभागों से संबधित कार्यक्रम थे उन विभागों के मंत्री तीनों ही जगह पर नदारद रहे। सुंदरनगर में जहां शिलान्यास पट्टिकाओं में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक सोहन लाल का नाम था । वहीं नाचन में 10 करोड़ की पेयजल योजनाओं की पट्टिकाओं में केवल मुख्यमंत्री का ही नाम था।