{"_id":"5bacc9ec867a557f6c06925c","slug":"virbhadra-singh-statement-over-law-and-order-situation-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांत हिमाचल में बिगड़ रही कानून व्यवस्था चिंतनीय : वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांत हिमाचल में बिगड़ रही कानून व्यवस्था चिंतनीय : वीरभद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शांत हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था बड़ा चिंता का विषय है। प्रदेश में दंगा-फ साद, चोरी-डकै ती के मामले सामने आने से लगता है कि अपराधियों को न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह पर हुए कातिलाना हमले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कहीं ये हमले राजनीतिक संरक्षण में तो नहीं हो रहे? उन्होंने कहा कि सरकार बाबा पर हुए इस हमले के दोषियों को तुरंत पकड़े और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ाई से निपटे।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम को सलाह दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को सहन या बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
विज्ञापन