फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over election fighting in himachal

चुनाव लड़ूंगा नहीं, बल्कि लड़वाऊंगा: वीरभद्र सिंह

Fri, 11 Jan 2019 08:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 11 Jan 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over election fighting in himachal

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे नहीं, बल्कि लड़वाएंगे। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनका कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। पार्टी हाईकमान ने कुलदीप सिंह राठौर को जो प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी में अच्छे काम की प्रशंसा होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस के चुनाव समय-समय पर होने चाहिए, ताकि पार्टी में नए और जोशीले युवा जुड़ें।
विज्ञापन


साथ ही पार्टी में नए रक्त का संचार हो। परिवर्तन होने रहना चाहिए। इससे पार्टी का हित भी होगा। नए लोगों के आने से पार्टी में नया जोश पैदा होता है। छह साल में पार्टी सिर्फ सुक्खू का कुनबा बनकर रह गई थी। समय के साथ परिवर्तन होना स्वाभाविक है। इस परिवर्तन पर भी कोई हैरानी नहीं है। सुक्खू ने सुविधा को देखते नियुक्तियां की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं : सत्ती

virbhadra singh statement over election fighting in himachal

लोकसभा चुनावों से एन पहले कांग्रेस में हुए बड़े बदलाव पर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जिस तरह पिछले काफी समय से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच बयानबाजी चल रही थी और जिस तरह उनकी अचानक

चुनावों से एन पहले विदाई की गई है, उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जिताने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ता चारों सीटें केंद्रीय नेतृत्व की झोली में डाल केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed