{"_id":"5ca4ae0bbdec2213f932fd86","slug":"virbhadra-singh-statement-over-congress-manifesto-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को नई दिशा देगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को नई दिशा देगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: वीरभद्र
Wed, 03 Apr 2019 07:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश के गरीबों को न्याय, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को राहत और सामाजिक सुरक्षा के प्रति समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र देश को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
कांग्रेस हमेशा ही देश के विकास के प्रति समर्पित रही है और आगे भी रहेगी। इसके लिए कांग्रेस को भाजपा के किसी भी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। वीरभद्र सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में देश में जो गरीबी बढ़ी है, उसे दूर करने के लिए न्यूनतम आय योजना देश की 20 फीसदी गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। रोजगार के लिए कांग्रेस अपना वादा हर हाल में पूरा करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए निजी क्षेत्र और सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के रास्ते खोलने का संकल्प पार्टी ने लिया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को सत्ता जाने का अहसास हो गया है। उन्होंने कहा कि देश को जुमले नहीं, हकीकत चाहिए। कांग्रेस ने जो वायदे देश से किए हैं, उन्हें वह हर हाल में पूरा करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच और उनकी प्राथमिकता देश को आगे बढ़ाने की है।
विज्ञापन