{"_id":"5d31cb388ebc3e6d1525a418","slug":"virbhadra-singh-statement-over-administrative-tribunal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक प्राधिकरण को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक प्राधिकरण को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण: वीरभद्र
Fri, 19 Jul 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य प्रशासनिक प्राधिकरण को बंद करने के राज्य सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्राधिकरण से कर्मचारियों को शीघ्र एवं कम खर्च पर न्याय मिलता था। सरकार को इसे सुदृढ़ करना चाहिए था और रिक्त पदों को भरना चाहिए था।
विज्ञापन
लेकिन सरकार ने इसे बंद करके अपना कर्मचारी विरोधी रवैया दर्शा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में मजीठा हाउस में राज्य प्रशासनिक प्राधिकरण कार्यालय को स्थापित करने के लिए खर्च किए गए लाखों रुपये व्यर्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अपने हक के लिए अब हाईकोर्ट जाना पड़ेगा। राज्य प्रशासनिक प्राधिकरण का सर्किट बैंच धर्मशाला और मंडी जाकर मामलों का निपटारा करता था। लेकिन अब दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन