{"_id":"591330364f1c1b2d3f850a95","slug":"virbhadra-singh-statement-at-jubal-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं नहीं खेलता पॉलिटिक्स, बिना भेदभाव किया है विकास : वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं नहीं खेलता पॉलिटिक्स, बिना भेदभाव किया है विकास : वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल
Updated Thu, 11 May 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे पॉलिटिक्स नहीं खेलते। हमेशा पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के समान विकास किया है। लोग भी मान रहे हैं कि मैंने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक दिवसीय जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर अणु में सब्जी मंडी के प्रथम फेज का उद्घाटन और दूसरे फेज का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सब्जी मंडी के खुलने से किसानों और बागवानों को उत्पादों के घर द्वार अच्छे दाम मिलेगे। सब्जी मंडी के पहले चरण का निर्माण ढाई करोड़ रुपये की लागत से किया गया। दूसरे चरण के निर्माण पर दो करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने लोगों की मांग पर सरस्वती नगर में उपतहसील मुख्यालय खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा केंद्र की मोदी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। चुनाव के दौरान लोगों से किए गए कोई वायदे केंद्र सरकार ने अब तक पूरे नहीं किए हैं। मुख्य संसदीय सचिव एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र की मांगों और लोगों समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने झडग नकराडी और थरोला पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढाल और झगटान में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में पूजा अर्चना की।
इस दौरान राष्ट्रीय कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, एपीएमसी के अध्यक्ष महेंद्र सतान, राज्य विपणन बोर्ड के सलाहकार देविंद्र श्याम, जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान रमेश चौहान, नंदपुर पंचायत की प्रधान शकुंतला, डीसी रोहन चंद ठाकुर, एसडीएम घनश्याम दास शर्मा, डीएसपी मदन कांत शर्मा मौजूद रहे।