फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh permit His Helicopter for search operation of american Tracker at Kullu.

अमेरिकी ट्रैकर लापता, तलाश के लिए सीएम ने दिया अपना हेलीकॉप्टर

Mon, 17 Oct 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 17 Oct 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh permit His Helicopter for search operation of american Tracker at Kullu.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को कुल्लू में अमेरिका के 35 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं ट्रैकर जस्टिन एलेग्जेंडर शेल्टर के परिजनों से भेंट की। ट्रैकर जस्टिन एलेग्जेंडर शेल्टर पार्वती घाटी से लापता हैं।

विज्ञापन


शेल्टर की माता सी. सुजैन रीब और उनके पारिवारिक मित्र जोनाथन स्लीक्स ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लापता शेल्टर को ढूंढने के कार्य और बचाव अभियान में तेजी लाई जाए क्योंकि पिछले एक महीने से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री ने आधिकारिक हेलीकॉप्टर की सेवाएं प्रदान कीं, जिसने रविवार को सुबह भुंतर से लापता युवक की तलाश में उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर में शेल्टर की माता, पारिवारिक मित्र जोनाथन और पुलिस की एक टीम खोज के लिए निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शेल्टर की खोज के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी। इसी बीच, कुल्लू पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें सुजैन ने दावा किया है कि शेल्टर जिस नागा बाबा के साथ मनतलाई झील के पास कुछ दिनों से ठहरा था, उसका इस अपहरण में हाथ है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक पद्म चंद ने बताया कि लापता ट्रैकर की तलाश में सोमवार को दो उड़ानें भरी जाएंगी।


पार्वती घाटी के अंदरूनी क्षेत्रों में खोज अभियान में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कुली अनिल के साथ पुलिस दल तलाशी अभियान जारी रखे हुए है और बाबा के कुली सहित नागा बाबा से भी पूछताछ की जा रही है। इससे पूर्व शेल्टर की माता ने अपने बेटे की तलाशी के लिए एक निजी हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली थीं और अब सरकार से भी आधिकारिक हेलीकॉप्टर के माध्यम से तलाशी अभियान करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed