{"_id":"5aa90deb4f1c1bbb758b5689","slug":"virbhadra-singh-laughed-over-health-minister-parmar-answer-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब स्वास्थ्य मंत्री परमार ने सुक्खू पर कसा तंज, वीरभद्र की छूटी हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब स्वास्थ्य मंत्री परमार ने सुक्खू पर कसा तंज, वीरभद्र की छूटी हंसी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की हंसी छूट पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर मेडिकल कालेज में स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया के सवाल को बार-बार दोहराने पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने चुटकी लेत हुए कहा कि - मैं जनता हूं आपकी मंशा क्या है?
मंत्री के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी हंस पड़े। दरअसल परमार ने सुक्खू के प्रश्न पर जानकारी दी कि हमीरपुर मेडिकल कालेज की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल कालेज को शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है लेकिन सुक्खू बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती कैसे हो रही है, जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने तंज कर दिया।
विज्ञापन