फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Honoured BDO and Rural Development officers.

सीएम वीरभद्र ने जियो टैगिंग में अव्वल आने पर अफसर नवाजे

Thu, 19 Jan 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 19 Jan 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Honoured BDO and Rural Development officers.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जियो टैगिंग में प्रथम स्थान पाने पर कांगड़ा जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया। मनरेगा में परिसंपत्तियों की सौ फीसदी जियो टैगिंग के लिए जिले के सभी बीडीओ सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


धर्मशाला में बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा का देश में जियो टैगिंग करने वाला प्रथम जिला बनने पर खुशी जताई। कहा कि यह कदम कृषि, सिंचाई, शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों के एकीकृत विकास में मदद करेगा।
विज्ञापन


कहा कि विकास कार्यों में कोई पूर्वाग्रह आड़े नहीं आना चाहिए। विकास के काम लोक केंद्रित हों न कि राजनीति से प्रेरित। जियो टैगिंग का काम लगातार जारी रहे। उन्होंने जिले की उपलब्धियों पर भी खुशी जताई। इसके तहत जिले में 100.56 करोड़ के बजट के लक्ष्य के तहत इस वर्ष जनवरी तक 81.1 करोड़ खर्च कर 25,89,912 कार्य दिवस अर्जित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, मुख्य सचिव वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर, डॉ. श्रीकांत बाल्दी, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ओंकार शर्मा, डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा, डीआरडीओ कांगड़ा के उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी मुनीश शर्मा, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल पठानिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed